रानीकीसराय स्टेशन को सिटी स्टेशन बनाने की मांग

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सराय रानी रेलवे स्टेशन को सिटी स्टेशन बनाने और सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर नागरिकों ने बुधवार को वाराणसी में डीआरएम को संबोधित पत्रक सहायक को मांगपत्र सौंपा।
पत्रक मे नागरिकों ने उल्लेख किया है कि रानी की सराय क्षेत्र ऐतिहासिकता से जुडा है और सरायरानी स्टेशन का नाम भी रानी के नाम से जोड़ कर पड़ा है। तकरीबन 40 किमी की दूरी के लोगो के लिए यही मुख्य रेलवे स्टेशन है। राहुल सांकृत्यायन की जन्मस्थली, अवंतिकापुरी धाम, पं.हरिऔध सिंह उपाध्याय की जन्म स्थली आदि विभूतियों के नाम से अलंकृत क्षेत्र का यही एक रेलवे स्टेशन है। अंग्रेजी हुकुमत मे इसी स्टेशन से सूतली का कारोबार रेलवे द्वारा ही होता था। आज जब हर क्षेत्र मंे विकास की अवधारणाएं बढ़ी हैं तो ऐसे में स्टेशन की सुविधाएं ही नदारत हो रही हैं। स्टेशन को सिटी स्टेशन बनाने के साथ ही ओवरब्रिज, सभी ट्रेनो का ठहराव, यहां से पैसेंजर ट्रेन चलाने आदि सुविधाएं मुहैया कराई जाय। नागरिकों ने रेलवे डीआरएम को वाराणसी स्थित कार्यालय में सहायक को साैंपा। इससे पूर्व रेलवे जीएम गोरखपुर, सदर सांसद दिनेश लाल यादव को भी पत्रक देकर गुहार लगाई थी। रेलवे स्टेशन को लेकर नागरिकों की मांग अब जोर पकड़ रही है। नेतृत्व कर रहे व्यापारी नेता शारदा जायसवाल, सुभाष जायसवाल ने कहा कि मांग को लेकर यह लड़ाई पूरी होने तक चलती रहेगी। इस मौके पर अजय सैनी, दशरथ यादव, आनंद कुमार, महेन्द्र यादव आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *