भण्डारे में भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरहतीर जगदीशपुर में नवनिर्मित भव्य शिव मंदिर पर रविवार को अखंड रामायण पाठ के साथ साथ शाय काल से देर रात तक भंडारा आयोजित किया गया जिसमें वाराणसी के पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
गांव के सैकड़ो वर्ष पुराने मंदिर का सुंदरीकरण समाजसेवी नेता संजय राय के नेतृत्व में समस्त क्षेत्र वासियों के सहयोग से कराया गया और यह मंदिर वर्तमान समय में अपनी भव्यता को प्राप्त कर चुका है मंदिर में बना गुंबद और सजी हुई झांकियां भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। बोल बम जाने वाले कांवरिया इस मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद आगे के लिए प्रस्थान करते हैं और प्रतिदिन सुबह से शाम तक हर-हर महादेव का नारा गूंजता रहता है शुक्रवार शनिवार को शिव भोलेनाथ की विधिवत पूजन अर्चना के बाद रविवार को सुबह से रामचरितमानस का अखंड पाठ आरंभ हुआ जिसका समापन सोमवार को हुआ तत्पश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के तमाम लोगों ने बड़ी श्रद्धा भाव से महाप्रसाद ग्रहण किया
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *