वियतनाम में जनपद के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वियतनाम देश के हातिम शहर में विगत दिनों 24 से 31 जुलाई को आयोजित 9वीं एशियन पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की तरफ से अनुराग कुमार 45-50 किलो और आर्यवीर सिंह 50-55 किलो में आजमगढ़ के खिलाड़ी भाग लेने के लिए गए थे। जिसमें आर्यवीर सिंह ने कांस्य पदक जीता और अनुराग कुमार कुछ ही अंतर से पदक चूक गए। अपने भार वर्ग में आर्यवीर सिंह ने कांस्य पदक जीतकर उत्तर प्रदेश के साथ आजमगढ़ का मान सम्मान बढ़ाया है। साथ ही इस चैंपियनशिप में आर्यवीर सिंह ने 50-55 किलो भार वर्ग में भाग लेकर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
उक्त दोनों खिलाड़ियों का अपने गृह जनपद पहुंचने पर भंवरनाथ चौराहे पर रजनीश कुमार श्रीवास्तव चेयरपर्सन बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट (बाल कल्याण समिति) मयंक श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी भाजपा अमन श्रीवास्तव जिला मंत्री भाजयुमो सौरभ कन्नौजिया सहित सैकड़ों लोगों द्वारा संयुक्त रूप से माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *