पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में गुरुवार की मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार के स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान को सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया।
समारोह में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। डॉ. अशोक कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, परिवार नियोजन कार्यक्रमों को बढ़ावा देने और महामारी के दौरान प्रभावी प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने आजमगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। इसके साथ ही, डॉ. अब्दुल अजीज को कार्य वाहक मुख्य चिकित्साधिकारी के रूप में कार्यभार दिया गया। डॉ. अजीज ने अपने संबोधन में कहा कि वे डॉ. अशोक कुमार के द्वारा स्थापित उच्च मानकों को बनाए रखने और जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सम्मान समारोह में डॉ. अशोक कुमार को स्मृति चिन्ह, शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों ने उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की।
रिपोर्ट-बबलू राय