सर्प दंश से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

शेयर करे

कप्तानगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार राजभर पुत्र लालबहादुर राजभर खाद डालने खेत में गया था। उसी समय जहरीले सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। अगल बगल के लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखकर डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान प्रमोद की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
प्रमोद दो भाई में दूसरे नम्बर पर था। दूसरा भाई बाहर रहकर रोजी रोटी कमाने का काम करता है। पिता लालबहादुर राजभर भी बाहर रहकर रोजी रोटी कमाने का काम करता है। दो छोटी-छोटी बहन हैं जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई है। माता का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि शव को पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव आने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा। इस मामले में एसडीएम बूढ़नपुर नंदिनी शाह ने बताया कि हल्का लेखपाल को सूचित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार यथा संभव मदद प्रशासन द्वारा की जायेगी।
रिपोर्ट-विजय कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *