फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरोवा गांव व क्रॉसिंग के पास शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत विक्षत शव मिला। जानकारी होने पर रेलवे विभाग के अधिकारियों ने फरिहा चौकी पर सूचना दी। सूचना पर मौके पर फरिहा पुलिस पहुंची तो युवक क्षत विक्षत अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा था।
पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराई तो युवक की पहचान मोहम्मद आवेश 22 वर्ष पुत्र कयामुद्दीन निवासी रोवां थाना रानी की सराय के रूप में हुई। युवक अविवाहित था, किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा इसकी जानकारी परिवार के लोगों को नहीं है। परिवार अनजान बना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए के जिला अस्पताल भेज दिया।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव