मनरेगा से झकहां गांव में बन रहा खेल का मैदान

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। खण्ड विकास अधिकारी की संस्तुति के बाद क्षेत्र के झकहां दशमड़ा गांव में मनरेगा से खेल के मैदान का निर्माण शुरू हो गया है। मैदान का निर्माण पूरा होने पर युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
फूलपुर ब्लाक अंतर्गत फूलपुर माहुल रोड किनारे बसा झकहां दशमड़ा गांव जहां कुंवर नदी किनारे ग्राम सभा की लगभग 3.5 एकड़ भूमि ग्राम सभा की सम्पत्ति कुंवर नदी के किनारे ऊसर बंजर के रूप में पड़ी थी। ग्राम प्रधान मो.अंजर के प्रयास और खुली बैठक में खेल के मैदान के नाम से सर्व सम्मति से प्रस्ताब बनाया गया। ग्राम प्रधान के प्रयास से अभिलेखों में भूमि खेल के मैदान के रूप में दर्ज करायी गयी। खेल मैदान के निर्माण के लिए मनरेगा में प्रस्ताव बना कर खण्ड बिकास अधिकारी फूलपुर के समक्ष अनुमति के लिए रखा गया। खण्ड बिकास अधिकारी द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद तकनीकी सहायक इस्टीमेट बनाने का निर्देश दिया गया। तकनीकी सहायक मनरेगा द्वारा खेल के मैदान की लम्बाई 150 मीटर और चौड़ाई 115 मीटर है। जिसका इस्टीमेट 9 लाख का बनाया गया। जिसमें 7 लाख रुपया खर्च के बाद वर्तमान में खेल किनारे बंधा का निर्माण मनरेगा से कराया जा रहा है। खेल के मैदान में सदस्य विधान सभा भाजपा राम सूरत राजभर द्वारा पौधरोपण किया जाएगा। खण्ड विकास अधिकारी फूलपुर इशरत रोमेल द्वारा खेल मैदान पर बन रहे बंधा के निर्माण के निरीक्षण के लिए अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा राजीव मौर्य, तकनीकी सहायक मनरेगा और सचिव सुनील कुमार के साथ खेल मैदान के किनारे बन रहे बंधा के निर्माण की स्थिति का अवलोकन किया गया। सचिव को निर्देशित किया गया कि चौतरफा बंधा का कार्य कराया जाय। खेल मैदान के चौतरफा पौधरोपण कराना है। विधान परिषद सदस्य भाजपा रामसूरत राजभर द्वारा पौधरोपण का कार्य किया जाएगा।
ग्राम पंचायत अधिकारी झकहां सुनील कुमार ने बताया कि झकहां का यह खेल का यह मैदान पूरे ब्लाक क्षेत्र में एक इतिहास बन जायेगा। इतना बड़ा कोई मैदान पूरे ब्लाक में नही है। इस खेल के मैदान को सुसज्जित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। मैदान के चारो तरफ पौधा रोपड़ का कार्य कराया जाएगा। क्षेत्र के युवा खासकर क्रिकेट खेलने वाले झकहा दशमड़ा के इस मैदान के बनने से काफी खुश है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *