रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोटिला के पास नेशनल हाइवे पर रात में ढाबे से खाना खा कर लौट रहे बाइक सवार की बाइक डिवाइडर से टकरा जाने से एक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। शहर कोतवाली के छोटी हरैया निवासी आकाश पांडेय 36 वर्ष और श्रेयश सिंह 35 वर्ष दोनांे लोग गुरुवार की रात गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरिया स्थित ढाबे से भोजन कर लौट रहे थे। कोटिला के पास अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। आसपास के नागरिकों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां आकाश को मृत घोषित कर दिया गया जबकि श्रेयश का उपचार चल रहा है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा