नागेंद्र प्रसाद अध्यक्ष तो राना अजेय प्रताप सिंह मंत्री निर्वाचित

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन मण्डल आजमगढ़ वरिष्ठ चुनाव समिति राजाराम यादव, राजदेव सिंह, तारकेश्वर मिश्र, जयप्रकाश राय की देखरेख में अध्यक्ष पद हेतु नागेन्द्र प्रसाद मौर्य एवं कमलेश कुमार मिश्र, मंत्री पद हेतु सूरज कुमार सिंह एवं राना अजेय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष पद हेतु हरिनाथ पाण्डेय, सोहन राम यादव, संजय कुमार श्रीवास्तव के बीच मतदान सम्पन्न कराया गया। कुल 56 मतों में से एक मत अवैध पाया गया।
अध्यक्ष पद नागेन्द्र प्रसाद मौर्य 38 मत पाये एवं कमलेश मिश्र कुल 17 मत पाये इस प्रकार अध्यक्ष पद हेतु नागेन्द्र प्रसाद मौर्य कुल 21 मतों से विजयी घोषित हुये। मंत्री पद हेतु राना अजेय प्रताप सिंह कुल 42 मत पाये एवं सूरज कुमार सिंह कुल 13 मत पाये इस प्रकार मंत्री पद पर राना अजेय प्रताप सिंह कुल 29 मतो से विजयी घोषित हुये। उपाध्यक्ष पद पर हरिनाथ पाण्डेय कुल 16 मत पाये, सोहन राम यादव कुल 35 मत पाये और संजय श्रीवास्तव को 44 मत मिला। इस प्रकार उपाध्यक्ष पद पर सोहन राम यादव एवं संजय श्रीवास्तव विजयी घोषित किये गये। शेष पदों वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मु.शफीक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, उपमंत्री प्रशासन जनार्दन राय, उपमंत्री प्रकाशन विवेक तिवारी, उपमंत्री पुस्तकालय धमेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पंकज राय, वरिष्ठ कार्यकारिणी में योगेश सिंह, एजाज आलम, त्रिभुवन नाथ तिवारी, कृष्णकान्त माथुर, अनीस अहमद एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी समिति अभिषेक कुमार राय, आलोक कुमार श्रीवास्तव पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *