आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व वाले निजामाबाद के विकास के प्रति बरती जा रही शिथिलता और लापरवाही के खिलाफ प्रयास सामाजिक संगठन मुखर हो उठा। बुधवार को केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन को पत्रक सौंपकर भदुली से निजामाबाद जाने वाले मार्ग की बदहाली पर कार्यवाही करने की मांग की।
प्रयास के केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि निजामाबाद क्षेत्र प्रदेश का ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय क्षितिज पर ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व रखता है। शासन लगातार पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है लेकिन निजामाबाद-भदुली मार्ग की हालत अपने ही हाल पर आंसू बहा रहा है। इस उदासीनता से प्रयास संगठन निराश है। शीघ्र ही इस मार्ग का निर्माण कराया जाय।
राणा बलवीर सिंह ने बताया कि आजमगढ़ मुख्यालय जाने वाले भदुली से निजामाबाद मार्ग कई वर्षाे से असंख्य गड्ढों में तब्दील है जबकि भदुली से निजामाबाद की दूरी लगभग 9 किलोमीटर ही होगी। पूर्व में विधानसभा के चुनाव के समय शीघ्र चौड़ीकरण के साथ बनने की बातें आई लेकिन आज तक सफेद हाथी साबित हो रही हैं। प्रशासन को कुम्भकर्णी निद्रा से जगाने के लिए प्रयास ने आवाज उठाई है। शिव प्रसाद पाठक ने उक्त मार्ग का गुणवत्तापूर्ण, समय-सीमा के साथ चौड़ीकरण कराकर निजामाबाद को विकास की सेतु से जोड़ने की मांग किया।
प्रतिनिधिमंडल में सचिव इंजी. सुनील यादव, शिवप्रसाद पाठक, सीएल यादव, धर्मेंद्र सैनी, हरिगोविन्द, अंगद साहनी, प्रकाश नरायन श्रीवास्तव, अमित यादव, विनोद, महेंद्र, अरविन्द, शम्भु, राजकुमार सोनकर, रामशब्द यादव, हंसराज आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल