विद्युत चेकिंग से बकायेदारो में मचा हड़कंप

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों मे शुक्रवार की देर शाम तक बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान बकायेदारों में हड़कंप मच गया। अभियान में एक लाख 60 हजार की राजस्व वसूली की गई।
जिलाधिकारी के आदेश पर फूलपुर तहसील क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत के अलावा कन्दरा, पवई, राजापुर माफी, माहुल, फुलवरिया आदि क्षेत्रों में वसूली अभियान चलाया गया। फूलपुर नायब तहसीलदार हरिशंकर दुबे ने टीम के साथ बड़े बकायेदारों के यहां छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान बकायेदारों में हड़कंप मच गया। नायब तहसीदार हरिशंकर दुबे ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर वसूली अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी बकायेदारों से बकाया पैसा जमा करने की अपील की। बकाया पैसा जमा न करने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी जिसकी जिम्म्मेदारी बकायेदारों की होगी। इस अवसर पर सुबास सिंह, केशव प्रसाद, आवेश आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *