सामाजिक न्याय की पुरोधा थी अहिल्याबाई होल्कर: विनोद राजभर

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म उत्सव के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विनोद राजभर जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज एवं मुख्य वक्ता संगीता आजाद पूर्व सांसद रही। संचालन कार्यक्रम संयोजक आदर्श राय एवं अध्यक्षता अरुण सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर सामाजिक न्याय की पुरोधा थी। महिलाओं के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए हुए कार्य स्मरणीय हैं। इसीलिए रानी अहिल्याबाई को लोकमाता भी कहते हैं। संगीता आजाद ने कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर के संकल्प को साकार करने का साहस केवल मोदी ने किया तभी तो 300 वर्ष बाद पुनः देवालय एवं राष्ट्र की धरोहरों का पुनर्निर्माण हो रहा है। पूनम सुनीता सरून निशा दुर्गावती सरोज रिंकी सरिता शारदा सहित लगभग एक दर्जन महिलाओं को स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रामनयन सिंह, धर्मराज सिंह, आदित्य राय, उषा जायसवाल, अधिशासी अधिकारी विनय शंकर अवस्थी, शिवसागर बरनवाल, संजय जयसवाल, विशाल राय, रजनीकांत त्रिपाठी, आनंद राय, संजय राय, फौजदार सोनकर, जगदीश सोनकर, राहुल आदि उपस्थित रहे।
मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार- विकास खंड के सभागार में शुक्रवार को अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगो ने नमन किया। मुख्यअतिथि ने अहिल्याबाई होल्कर के 300वीं जयंती पर उनके जीवन शैली पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला, साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन पात्र लाभार्थियों को छत मिला उन्हें मुख्य अतिथि एव बीडीओ श्वेतांक सिंह द्वारा चाभी प्रदान किया साथ ही स्वयं सहायता समूह की उत्कृष्ट महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डीके सिंह ने किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा. माहेश्वरी कांत पांडेय, प्रधान राजेश सिंह, रणवीर सिंह पप्पू, अंजनी सिंह, जलभरथ सिंह, प्रगति सिंह सहित लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद/धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *