नई उम्मीद सेवा समिति ने की पशुओं के हरे चारे की व्यवस्था

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नई उम्मीद सेवा समिति माहुल के तत्वाधान में शनिवार को पशुओं के लिए हरा चारा की व्यवस्था किया गया। इसका शुभारंभ खंजहापुर गौशाला में एक मैजिक चारा भेजवाकर किया गया।
समिति के प्रबंधक सुजीत जायसवाल आशु का कहना है कि हमारा यह प्रयास है कि पशुओं को हरा चारा मिले और उनकी समय-समय से देख-भाल होती रहे जिससे कि पशुओं का स्वास्थ्य ठीक रहे। इस मौके पर समिति के लालमन यादव, रमेश राजभर, विजय लाल यादव, साजमन बिन्द, महेंद्र विश्वकर्मा, छुट्टन गुप्ता, अशोक यादव, सुभाष मौर्य आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *