सामाजिक समरसता कायम करने के लिए संगठन का मजबूत होना आवश्यक-शिवमोहन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड पर संपन्न हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोर्चा पुष्पा गौतम एवं संचालन जिला महासचिव सुनीता विश्वकर्मा ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव मोहन शिल्पकार प्रदेश संयोजक राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता कायम करने के लिए संगठन को गतिशील और मजबूत होना अति आवश्यक है हम लोगों के नेता गरीब कमजोरों के मार्गदर्शक देश में 55 वर्षों से अपना जीवन सहयोग करने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को एक मजबूत संगठन खड़ा कर देश को नेतृत्व करने का सहयोग प्रदान किया जाना आवश्यक है समाज में फैहले तामाम कुर्तियों को समाप्त करना न्याय संगत कानून व्यवस्था एवं भारत के संविधान के लोकतंत्र को मजबूत देश हित में सदैव समर्पण रखना ही प्रत्येक पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनता का प्रथम उद्देश्य होना अति आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान देश में आतंकी घटना से शहीद हुए लोगों को नमन करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को शांति की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित संतोष ठठेरा, अनिल ठठेरा, श्रीराम भारती, रामबचन चौहान, रमेश यादव, अरविंद भारती, कैलाश गोंड, सुनील गौतम, नूर सबा, माहिरा परवीन, ईशा सिंह गौतम, मुन्नी यादव, सुलेखा यादव, कविता सरोज, पूसा सरोज, कौशल्या चौहान, गीता चौहान, उर्मिला भास्कर, सविता गौतम, हीरामती भारती समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *