आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिबंश मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंदू विरोधी रोंहिग्या बांग्लादेशी घुसपैठियों की हितैषी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर राष्ट्रपति शासन की मांग की। हरिबंश मिश्रा ने बताया कि बंगाल में हो रहे हिंदुओं के ऊपर हिंसा को लेकर योगी आदित्यनाथ द्वारा बयान पर उनके ऊपर अभद्र टिप्पणी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा की गई जिसका समर्थन सपा के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा भी किया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। पुतला दहन करने वालों में भाजपा जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा मिथिलेश चौरसिया, सौदागर भारती, संतोष पासवान, रामनिवास सिंह, सूरज सिंह, शिवकुमार मौर्य, धीरेंद्र सिंह, विशाल यादव, सूरज कुमार, चंदन तिवारी, प्रमोद मौर्या, हरिश्चंद्र चौरसिया, सुरेश यादव, राजन यादव, अभिषेक पांडे, अश्वनी मिश्रा, ओमकार पांडेय आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार