जीवन के लिए पर्यावरण महत्वपूर्ण कारक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पृथ्वी दिवस पर मंगलवार को उद्योग विद्यालय इंटर कालेज कोयलसा में जागरूकता संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयोजक डॉ.रणधीर सिंह प्रधानाचार्य ने पृथ्वी दिवस मनाने के कारण, पर्यावरण संकट, पृथ्वी के संसाधनों का संरक्षण एवं संवर्धन के उपायों को रेखांकित किया।
विद्यालय के प्रवक्ता बलवंत कुमार श्रीवास्तव ने पृथ्वी दिवस के इतिहास व महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि लगातार बढ़ता प्रदूषण सिर्फ मनुष्यों के लिए ही नहीं बल्कि हमारी प्रकृति के लिए भी खतरनाक है। स्वस्थ और स्वच्छ प्रकृति मानव जीवन का आधार है। भूगोल प्रवक्ता यशवंत प्रताप सिंह ने विकास के नाम पर मनुष्यों द्वारा पृथ्वी के संसाधनों के दोहन के फलस्वरुप आसन्न मानव जीवन संकट पर चर्चा की। एनसीसी इंचार्ज कौशलेंद्र रघुवंशी ने कहा कि यदि मानव प्रजाति को बचाना है तो दुनिया के सभी देशों को अपनी उन्नत प्राचीन परंपराओं की ओर लौटना होगा जो पृथ्वी की स्तुति ही नहीं, बल्कि रक्षा भी करती थी। अमित कुमार सिंह ने व्यक्ति और समाज को अब पृथ्वी संरक्षण के प्रति समझ विकसित करने पर बल दिया। कार्यक्रम को कुंवर बलवीर सिंह, रमेश यादव, छात्र नैतिक त्रिपाठी, गगन यादव, अंशुमन गुप्ता, चंद्र कीर्ति पांडेय, शुभम सिंह, अर्नव सिंह, उत्कर्ष आदि ने भी संबोधित किया।
विद्यालय के इको क्लब के छात्रों ने प्रधानाचार्य के निर्देशन में पौधरोपण किया तथा विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का सर्वेक्षण करते हुए क्यूआर कोड तैयार किया।
इस अवसर पर धर्मेंद्र मिश्र, दिनेश कुमार सिंह, सुनील कुमार जायसवाल, महेंद्र राम, विनोद कुमार यादव, डॉ.बबिता सिंह, उमा माधवी, सुनील कुमार पांडेय, रोहित मौर्य, आलोक कुमार पांडेय, अखिलेश वर्मा, राधेश्याम, दिवाकर सिंह, रविंद्र यादव, मोनू यादव, अशोक कुमार गुप्ता, सुनील कुमार यादव, राहुल, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ.संजय कुमार सिंह प्रवक्ता ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *