भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने मरीजो में बांटा फल

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद प्रांशु दत्त द्विवेदी के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लालगंज पुष्कर मिश्र ने मरीजों में फल वितरण का कार्यक्रम किया। उन्होंने स्थानीय राजा जय लाल सिंह सौ शैय्या संयुक्त अस्पताल में पहुंच कर भर्ती हुए मरीजों को फल का वितरण किया और उनका हाल-चाल जाना। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मरीजों को फल का वितरण किया। गर्मी के मौसम में फल का वितरण कर मरीजों को राहत पहुंचाने का कार्य किया जिसकी लोगों ने जमकर सराहना की। इसी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के दीर्घायु व निरोगी रहने की लोगो द्वारा कामना की गयी।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *