बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना प्रांगण में रविवार को सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानों को समारोह पूर्वक भावभीनी विदाई दी गयी। होमगार्ड कम्पनी कमांडर बुद्धिराम यादव व थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे दोनों लोगो द्वारा संयुक्त रूप से होमगार्ड जवान इन्द्रजीत यादव और राजपति यादव को साईकिल, छाता, गीता, अंगवस्त्र आदि के साथ विदाई किया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने कहा कि दोनों लोगो ने अपने कार्य का दायित्व बड़े ही लगन और ईमानदारी पूर्वक निभाया जो हर होमगार्ड जवानो के लिए अनुकरणीय है। इस मौके पर प्रेमचंद यादव, अरविंद सिंह, अरुण कुमार शुक्ल, प्रमोद कुमार शर्मा, देवमणि यादव, ठाकुर यादव, प्रशांत पाठक, सच्चिदानन्द राय आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्रा