छात्रों को वितरित किया गया सनद व पुरस्कार

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मदरसा फखरुल इस्लाम कटौली कलां में प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मदरसे के नाजिम मौलाना जहीर अहमद कासमी ने की। शिक्षक मुफ्ती जीशान कटौली खुर्द ने शिक्षा के महत्व एवं उपयोगिता तथा वर्तमान समय में इसकी आवश्यकता के बारे में अवगत कराया।
नाजिम मदरसा मौलाना जहीर अहमद कासमी ने सभी छात्र छात्राओं और उनके शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुहम्मद अकमल शेख ने सभी स्थान पाने वाले छात्रों को बहुमूल्य पुरस्कार दिए। शीर्ष रैंक पाने वाले मुहम्मद असद पुत्र हाफ़िज़ इमरान कक्षा पांच को साइकिल और दूसरे टॉपर मुहम्मद रैयान पुत्र खुर्शीद कक्षा तीन को डिनर सेट तथा तीसरी टॉपर एनाया बानो पुत्री मुहम्मद राशिद कक्षा चार को एक चाय सेट दिया गया। अन्य सभी स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को बैग दिए गए। इस मौके पर मदरसा के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों के अलावा बड़ी संख्या में गांव के लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *