देवगांव जामा मस्जिद में हुआ इफ्तार पार्टी का आयोजन

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ऐतिहासिक जामा मस्जिद देवगांव में एक भव्य इफ्तार पार्टी का सोमवार की शाम आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हुए। यह मुबारक इफ्तार पार्टी रमज़ान की महिमा और मुसलमानों के बीच भाईचारे और प्यार को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर रही।
जामा मस्जिद में इफ्तार के लिए बेहतरीन इंतजाम किये गये। मस्जिद प्रांगण में विशेष दस्तरखान लगाया गया, जहां रोज़ेदारों के लिए खजूर, फल, जूस, पानी बिरयानी और विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए। स्थानीय नौजवानों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर मेहमानों की सेवा की। रोजा खोलने से पहले रोजेदारों ने दुआ की। मान्यता है कि रोजा खोलने से पहले रोजेदार की दुआ कबूल होती है। इफ्तार के वक्त अल्लाह का शुक्रिया अदा किया गया और लोगों ने देश में शांति और स्थिरता आदि के लिए दुआ की। लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं।

रमजान हमें दूसरों के लिए निस्वार्थता और बलिदान सिखाता है। अज़ान होते ही एक साथ सैकड़ों लोगों ने रोज़ा खोला और भाईचारे को मजबूती प्रदान की। यह कार्यक्रम केवल इफ्तार नहीं बल्कि मुसलमानों को एकजुट करने, अच्छे कामों में उत्कृष्टता और अल्लाह की खुशी की तलाश करने के एक महान उद्देश्य का हिस्सा थी।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *