लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय पीजी कालेज लालगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के सातवें दिन समापन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ.विपिन सिंह द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मधुबाला गुप्ता द्वारा सरस्वती गीत एवं प्रतीक्षा तिवारी संज्ञा व सेजल द्वारा स्वागत प्रस्तुत किया गया।
शिविर में दहेज प्रथा पर नाटक नीलम यादव, सोनी द्वारा अनपढ़ बहू, निकिता, वषार्, पूजा, सोनम द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक की प्रस्तुति दी गयी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह पर प्रतिबंध, वृद्धाश्रम की जरूरत क्यों में प्रथम पुरस्कार तमन्ना बानो द्वितीय पुरस्कार नीलम यादव एवं तृतीय पुरस्कार रंजना कुमारी को दिया गया। अनपढ़ बहू में तृतीय पुरस्कार निकिता वर्षा ग्रुप सरस्वती वंदना ग्रुप डांस को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। एवं दहेज प्रथा पर नाटक नीलम ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किया जिसे प्रथम पुरस्कार दिया गया। संचालन डॉ.पूनम तिवारी ने किया। समस्त कार्यक्रम वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.नीरज कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ.प्रियंका जायसवाल, डॉ.सीमा सिंह, डॉ.संगीता वर्मा, डॉ.दुर्गावती सिंह, डॉ.दीपमाला, सुष्मिता, प्रतिमा दुबे, डॉ.अखिलेश उपाध्याय, योगेश सिंह, अखिलेश सिंह, डॉ. सुनील सिंह, आशीष सिंह, दिलीप कुमार, अशोक सिंह, संतोष यादव, शुभम गिरी, पाखंडू प्रजापति, शमशाद, फेकू यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद