आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र नवनीत कुमार चौबे के निर्देशन में मंगलवार को स्थानीय प्राधिकारी निकाय नगर पालिका परिषद् आजमगढ़ के सदस्यों की मौजूदगी में यूआरसी के सभागार में किया गया। जिला योजना समिति सदस्य सभासद गुरु टोला मोहम्मद अफज़ल व सभासद आनन्द देव उपाध्याय को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सभासदों के जिलाध्यक्ष आनंद देव उपाध्याय ने कहा कि परिषदीय विद्यालय के प्रत्येक छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कराई जाय ताकि यही बच्चे आगे चलकर विद्यालय का नाम रोशन करें।
गुरूटोला वार्ड के सभासद मोहम्मद अफजल ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय गुरूटोला में साफ-सफाई एवं सीसीटीवी कैमरा लगवा जाय। उन्होंने निजी विद्यालयों की तर्ज पर हाइेटक गुरूटोला प्राथमिक विद्यालय को एक आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया। विद्यालय परिसर में किसी भी तरह का अतिक्रमण हो तो उसे हटाकर स्वच्छ वातावरण में शिक्षण कार्य कराया जाय।
अंत में बीएसए नवनीत चौबे ने कहा कि शिक्षक, शिक्षार्थी एवं अभिभावक की एक कड़ी होती है। एक भी कड़ी टूटी या कमजोर हुई तो हम अपने लक्ष्य को हासिल करने में असफल हो जायेंगे।
इस अवसर पर डा. राकेश भारती, धनंजय मिश्रा, इन्द्रासन पांडेय, रागिनी सिंह, संध्या तिवारी, पल्लवी बर्नवाल, जया श्रीवास्त, शशिबाला तिवारी आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार