निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के सेंटरवा बाजार में बृहस्पतिवार की दोपहर किसानो की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान महा पंचायत का आयोजन किया गया। किसान महा पंचायत की अध्यक्षता बांकेलाल यादव ने की।
किसान महापंचायत के मुख्य अतिथि जय किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष राजनेत यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि आजमगढ़ की धरती समतल व काफी उपजाऊ है। यहां हर प्रकार की फसलें साग, सब्जी, मूंगफली, चना, मटर, अरहर, सूर्यमुखी, मक्का, उड़द, आलू, गेहूं, धान, गन्ना आदि सभी फसले भरपूर होती हैं। लेकिन इस समय जंगली जानवरों जैसे नीलगाय, बन सुअर, छुट्टा गाय सांडों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। रात भर रखवाली के बाद भी किसान अपनी फसलें नहीं बचा पा रहे हैं। यहां के किसानों की मक्का, साग, सब्जी, मटर, अरहर, आलू आदि फसले न बच पाने के कारण किसानों का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है। इसके साथ ही किसान महापंचायत में एमसपी खाद, पानी, बीज, बेतहाशा बिजली बिल वृद्धि, रोजगार, सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा आदि समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। इस अवसर पर प्रिंस चौहान, उत्तम यादव, रिंकू यादव, .श्यामदेव यादव, रोहित कुमार, विवेकानंद, डा अश्वनी यादव, निजामुद्दीन, भीम, दिनेश चन्द, राजनाथ यादव, हीरालाल, अनिल चौधरी, तारा देवी, शिमला, यादवेन्द्र पटेल आदि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला युवा अध्यक्ष आशीष पटेल द्वारा किया गया।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र