मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह थाने की पुलिस ने 50 हजार के इनामी बिहार के शूटर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से हुंडई की कार तमंचा और दो मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरदह थाने के प्रभारी राजीव कुमार सिंह की टीम को यह सफलता मिली। बिहार का यह शूटर काफी समय से फरार चल रहा था। डीआईजी ने फरार शूटर पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार शूटर आशीष उर्फ छोटू बिहार के रोहतास जिले का निवासी है। आरोपी पर 9 फरवरी 2024 को रणविजय यादव की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा था। इस मामले में मृतक के भाई ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि इस पूरे प्लानिंग में महेंद्र यादव,, वीरेंद्र यादव फुर्ती लाल यादव, सुरेश यादव, रामगनी यादव, छोटेलाल यादव और शर्मिला का हाथ है। पुलिस ने इन सात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी। विवेचना में बिहार के शूटर आशीष उर्फ छोटू का नाम सामने आया। इसके बाद जिले की पुलिस फरार शूटर की तलाश में जुट गई थी। मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। आरोपी पर तीन गंभीर आपराधिक मुकदमंे दर्ज हैं।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी