फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उपजिलाधिकारी ने बुधवार की रात ठंड को देखते हुए नगर पंचायत में बने रैन बसेरा और क्षेत्र में जलने वाले अलाव की हकीकत जानी। अलाव कहां-कहां जलाए जा रहे हैं, उसका भी निरीक्षण किया। जहां अलाव नही जल रहा था तत्काल प्रभाव से उपजिलाधिकारी ने अलाव भी जलवाए। साथ ही गरीब परिवारों को कंबल भी दिया। उपजिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी ने नगरवासियों से मिलकर कहा कि जहां भी ठंडक में कोई भी राहगीर मिले उसे रैन बसेरा तक पहुंचाएं। कहीं कोई दिक्कत हो, तो तत्काल पुलिस का सहयोग लें। चिह्नित स्थानों पर जलाने का निर्देश दिया। जहां अलाव नही जल रहा था, वहां उन्होंने तत्काल अलाव जलवाया। इस अवसर पर नायब तहसील अनुराग सिंह ,राजेश पाण्डेय के अलावा राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे ।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय