ब्राह्मण का संस्कार सबसे बड़ा शस्त्र: ब्रजेश नंदन

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के ग्राम करौती स्थित शिव राम मंदिर के प्रांगण में रविवार को ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के बैनर तले संगठन के अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उपस्थित ब्राह्मणों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने ब्राह्मण समाज के तहसील स्तरीय गठन पर चर्चा की। कहा कि ब्राह्मण संगठित होकर ब्राह्मण हित के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। ब्राह्मण का संस्कार सबसे बड़ा शस्त्र है। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चतुर्वेदी, सहजानंद पांडेय, गंगा शंकर मिश्र, रमाकांत तिवारी, गिरिजा सुमन पांडेय, अशोक चतुर्वेदी, प्रधान संतोष चतुर्वेदी, पप्पू आदि रहे।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *