आरोपित के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक अखिलेश यादव ने सरायमीर थाने में वांछित अभियुक्त प्रिंस पुत्र दान बहादुर निवासी आलमपुर थाना फूलपुर के घर शुक्रवार को पहुंच कर डुगडुगी पिटवाकर घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा किया। मुनादी कराकर सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस लगाई गयी। उप निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि प्रिंस सरायमीर थाने में एक आपराधिक मुकदमें में वांछित है। न्यायालय द्वारा बार-बार नोटिस देने के बाद भी न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। न्यायालय के आदेश पर उसके घर व सार्वजनिक स्थान नोटिस चस्पा किया गया।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *