वीरेन्द्र यादव बने भापक संघ के जिलाध्यक्ष

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर तहसील क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र यादव को भारतीय पत्रकार कल्याण संघ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मंगलवार को इस संबंध में पत्र जारी किया गया।
वीरेन्द्र यादव पिछले 2008 से क्षेत्र में पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। वर्तमान समय मंे वे एक राष्ट्रीय समाचार पत्र से जुड़कर पत्रकारिता कर रहे हैं। वीरेन्द्र यादव फूलपुर तहसील क्षेत्र के आंधीपुर गांव के निवासी हैं। मंगलवार को भारतीय पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताहिर जाफरी ने पत्र जारी किया। वीरेन्द्र यादव ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। संघ विगत 4 दशक से पत्रकार साथियों की लड़ाई लड़ रहा है। आगे भी हर स्तर की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसी भी कीमत पर पत्रकारों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उन्हें बधाई देने वालों में श्यामलाल यादव, शशिकांत पांडेय, सिद्धेश्वर पांडेय, रवि प्रकाश सिंह, श्याम सिंह, पृथ्वीराज सिंह, अखिलेश विश्वकर्मा, राज कुमार यादव, मनोज गुप्ता, आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *