आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास व ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से लखनऊ में मिलकर लोकसभा लालगंज में सांस्कृतिक गतिविधियों को आयोजित कराने के लिए अत्याधुनिक प्रेक्षागृह ऑडिटोरियम बनवाने व आजमगढ़ नगर में स्थित राहुल सांस्कृत्यायन ेप्रेक्षागृह सिधारी को अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त कर जीर्णाेद्धार कराने के लिए पत्रक सौंप कर आग्रह किया था। इस संबंध में संजीवन संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश सरकार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है व त्वरित रूप से कार्ययोजना में डालने हेतु आदेश किया है। इस कार्य से लालगंज क्षेत्र की जनता में ख़ुशी की लहर है। लोगों ने जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को बधाई दिया। जिलाध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री एके शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
रिपोर्ट-सुबास लाल