फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रांगण में शनिवार को डा.अखिलेश कुमार अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर की देखरेख में आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्दघाटन फूलपुर मंडल अध्यक्ष भानु चौहान ने फीता काट कर किया। शिविर में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस एवं विश्व रैबीज दिवस पर भी प्रकाश डाला गया जो कि प्रत्येक वर्ष 28 सितम्बर को मनाया जाता है। शिविर में 286 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर के समस्त चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी सक्रियता के साथ लगे रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय