प्रत्येक मंडल को बनाने हैं 1100 सदस्य: गोपेश्वर त्रिपाठी

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय डाक बंगले में गुरुवार को किसान मोर्चा के बैनर तले सदस्य्ता अभियान कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र के गोपेश्वर त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद नन्हें, क्षेत्रीय मंत्री रत्नेश पांडेय, जिला प्रभारी सत्येंद्र सिंह भोलू, ज्योति प्रताप सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कार्यकताओ को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के पर्व मंे हम सभी कार्यकर्ताओं को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की आवश्यकता है। इसके लिए एक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस सदस्यता अभियान पर्व के माध्यम से प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को मजबूती मिलेगी और साथ ही हम सभी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सदस्यता अभियान को बढ़ावा देने की चर्चा करते हुए बताया कि मण्डल में प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम 200 सदस्य बनाने हैं। प्रत्येक मंडल को 1100 सदस्य बनाने हैं। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्यता अभियान में जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे जिससे सदस्यता अभियान को गति मिलेगी। कार्यक्रम के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला मंत्री व कार्यक्रम जिला संयोजक रूद्र प्रकाश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी संदीप श्रीवास्तव, जिला महामंत्री विजय शंकर तिवारी, पवन सिंह, किसान मोर्चा शोध प्रमुख अमित प्रताप अस्थाना, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह सहित किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *