गरीबों को न्याय दिलाना ही योगेंद्र राय के जीवन का था उद्देश्य

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय के आकस्मिक निधन पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर शोक संवेदना व्यक्त किया। योगेंद्र राय जिला उपाध्यक्ष के चित्र पर जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय सहित सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि योगेंद्र राय एक बहादुर कार्यकर्ता थे। पार्टी के सभी कार्यक्रमों को वह गम्भीरता से लेते थे। वह गरीबों की लड़ाई सदैव बहादुरी से लड़ते थे। गरीबों को न्याय दिलाना ही उनके जीवन का उद्देश्य था। पार्टी ने उन्हें सदस्यता अभियान का प्रमुख बनाया था। उनके जाने से एक अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषि कांत राय ने कहा कि आदमी की जीवन यात्रा एक मुसाफिर की तरह होती है। इस संसार में आना-जाना लगा रहता है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपने अच्छे कार्यों से अपनी एक विशिष्ट छाप छोड़कर जाते हैं। योगेंद्र राय ऐसे ही कार्यकर्ता थे जो अपनी विशिष्ट पहचान छोड़ कर गए हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा, रामनयन सिंह, आदित्य राय, राम नयन सिंह, नागेंद्र सिंह, आदित्य नारायण राय, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, हरीश तिवारी, अशोक कुमार सिंह, चन्द्रू सरोज, अनुराग सिंह उर्फ सोनू सिंह, चंदेश्वर राय, संचिता श्री चौहान, अजय यादव, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन आदर्श राय ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *