विद्युत आपूर्ति को लेकर कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को लेकर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अनिल नारायण सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। विद्युत आपूर्ति 16 से 18 घण्टे सप्लाई किये जाने की मांग किया गया।
कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अनिंल नारायण सिंह के नेतृत्व में विद्युत आपूर्ति की दयनीय स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी को दिया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि गददोपुर, पुष्पनगर और बरईपुर विद्युत केंद्रों से बिजली सप्लाई दर्जनो गांवो में की जाती है। इन उपकेंद्रों से गांवो में मात्र 4 से 6 घण्टे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है। वह भी बार-बार ट्रिपिंग की भेंट चढ़ती रहती है। सरकार का आदेश है कि 16 से 18 घण्टे ग्रामीण क्षेत्रो में निर्वाध गति से बिजली दिया जाय, लेकिन विद्युत आपूर्ति की स्थिति और दयनीय हो गयी है। बरसात न होने से किसान सूखे की चपेट में हैं। वहीं बिजली बिभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीनता से किसान, व्यापारी और आम जनता परेशान है। एक तरफ बारिश न होने से किसान परेशान हैं, दूसरी तरफ विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था दयनीय होने से लोग परेशान हैं। इस अवसर पर प्रवेश कुमार सिंह, राम किशोर मौर्य, बेकारू राम, केशव प्रसाद आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *