फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मौसम की बेरुखी और नहर विभाग की उदासीनता से पानी के लिए किसानों में हाहाकार मचा हुआ है फूलपुर तहसील क्षेत्र की सभी नहरें कई महीने से सूखी हुई हैं। धान की रोपाई से किसान वंचित है। धान की रोपाई नही हो पा रही है। विभागीय अधिकारी उदासीन बने हुए, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
शारदा सहायक खण्ड 32 के फूलपुर रजवाहा की नहर से दर्जनों माइनर निकले हुए हैं। इसी नहर और माइनर से सैकड़ो गांव के किसान खेती करते हैं। नहर में पानी न आने से क्षेत्र के हजारों किसान पानी के लिए परेशान हैं। गोधना, बसही, करौजा, आँधीपुर, अम्बारी, कुसहा, मक्खापुर, खैरुद्दीनपुर, शहजेरपुर, हथनौरा, खोरासो आदि दर्जनों गांव के हजारों किसान नहर के पानी से खेती किसानी करते हैं। किसानों के धान की रोपाई नही हो पा रही है। धान की रोपाई न हो पाने से किसानों की चिंता बढ़ गयी है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय