जन्मदिन पर छात्राओं को दिया साइकिल का तोहफा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कूबा महाविद्यालय के संस्थापक स्व.सूरज नाथ सिंह के पौत्र वधु स्व.डा.संगीता सिंह पत्नी पीयूष सिंह, प्रख्यात कम्प्यूटर प्रशासक अमेरिका के जन्मदिन के अवसर पर कर्ण इंडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में दुर्गा शक्ति छात्रवृŸिा फेलोशिपएवं साइकिल वितरण समारोह तथा सावित्री सिंह कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन सावित्री सिंह पत्नी पदम श्रीप्रकाश सिंह पूर्व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्मृति सिंह पत्नी पीयूष सिंह, सरिता रे छवि और पूर्व प्राचार्य डॉ.अनिल कुमार सिंह, प्रो.देवेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
प्राचार्य प्रो.अभिमन्यु यादव ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। डा.अनिल कुमार सिंह ने महाविद्यालय के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं महाविद्यालय के प्रति अपार स्नेह रखने वाले संस्थापक परिवार के सभीसदस्यों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। प्राचार्य ने अतिथियों के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान 50 छात्राओं को साइकिल एवं फेलोशिप वितरित किया गया। अन्य पंजीकृत छात्राओं को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। संचालन डा.राणा प्रताप सिंह ने किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *