किसानों को दी गई जैविक व प्राकृतिक खेती की जानकारी

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राजकीय कृषि बीज भंडार विकास खंड फूलपुर के तत्वावधान में जैविक एवं प्राकृतिक खेती के बारे में विशेष जानकारी दिया गया। इस दौरान किसानों को कृषि रक्षा इकाई केंद्र फूलपुर के तरफ से किसानों को निःशुल्क मोटा अनाज का वितरण किया गया।
प्रगतिशील किसान महेन्द्र कुमार सिंह ने बीजामृत ,जीवामृत ,घनजीवा मृत आछादन, वाफसा मिश्रित फसल, कीट नियंत्रण में दशपणी अर्क, सोठात्र निमास्त्र, आग्नेयास्त्र, ब्रम्हास्त्र के बारे में जानकारी दिया , तथा सुभाष पालेकर कृषि में 90 प्रतिशत पानी की बचत के बारे में किसानों को प्रशिक्षित किया गया। किसानों को देशी गाय की महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी कृषि अधिकारीगण ने किसानों को मिलेट की जानकारी दी। तथा किसानों को सावां, अरहर, मडुआ, बाजरा आदि बीज का वितरण दिया गया। सहायक कृषि अधिकारी फूलपुर चंद्रकेश यादव ने संचालन किया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *