फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील परिसर में बने ग्राम न्यायालय का जिला जज संजीव शुक्ला द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान फूलपुर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया।
ग्राम न्यायाल फूलपुर की स्थापना के बाद पहली बार बुधवार को जिला जज संजीव शुक्ला ने निरीक्षण किया। जिला जज सुबह 11 बजे तहसील मुख्यालय पहुंचे थे। पहली बार उनके पहुंचने पर अनुराग पांडेय के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सलामी दी गयी। इसके बाद न्यायालय का निरीक्षण किया गया। न्यायालय के आंतरिक निरीक्षण के बाद जिला जज द्वारा ग्राम न्यायाल के सामने आम का पौधा रोपड़ किया गया। ग्राम न्यायालय के पेशकार सुधाकर यादव ने बताया कि जिला जज द्वारा औचक निरीक्षण किया गया है। ग्राम न्यायालय की स्थापना के बाद पहली बार आये थे। इस अवसर पर न्याय अधिकारी फूलपुर हर्ष आनन्द, अनिल कुमार, महीप सिंह, संजय उपाध्याय, राम आशीष यादव, संजय यादव, घनश्याम तिवारी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय