आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विश्व पर्यावरण दिवस पर सुदीक्षा नई राह फाउन्डेशन ने गौरीशंकर घाट पर बच्चों के साथ पौधारोपण करने के बाद बड़ा गणेश मंदिर पर पौधा वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
संस्था की सचिव साक्षी पाण्डेय ने कहा कि पौधारोपण हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। इस कार्य से ही हम अपने पर्यावरण को बचा सकते हैं और पृथ्वी के बढ़ते तापमान को भी कम कर सकते हैं। संस्था के सदस्यों ने आम जनमानस से अपील की कि प्रत्येक नागरिक वृक्ष लगाए और उसकी देखरेख करके अपने शहर को हरा भरा बनाए।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्य हर्ष जयसवाल, शेषन, रितिका, निलेश, स्मिता उपाध्याय ने नागरिकों से अपील की कि वह भी ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं और हमारे पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं। बच्चों ने श्स्वच्छता को अपनाना है, प्लास्टिक बंद करवाना हैश् के नारे के साथ सभी को जागरूक किया। साक्षी पांडेय ने बताया कि सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से शिक्षा से वंचित बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का कार्य कर रही है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार