गैस सिलेंडर से होने वाली दुर्घटना से बचाव की दी गई जानकारी

शेयर करे

अंजान शहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र में इंडियन आयल कारपोरेशन की ओर से घर-घर जाकर एलपीजी गैस सिलेंडर से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव की जानकारी दी गई। कारपोरेशन के कार्मिकों द्वारा घर-घर पहुंचकर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
इंडियन आयल कारपोरेशन गोरखपुर द्वारा घरेलू एलपीजी गैस की सुरक्षा को देखते हुए संपूर्ण भारत में बेसिक सेफ्टी चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इसी क्रम में इंडेन गैस एजेंसी के डिलेवेरी मैन द्वारा ग्राहकों के घरों में जाकर एलपीजी गैस कनेक्शन के निशुल्क संपूर्ण जांच की। इसमें सिलेंडर, चूल्हा, गैस-पाइप और रेगुलेटर की जांच की गई। यदि गैस पाइप पांच वर्ष पुराना हो गया हो या कोई असुरक्षित रबर पाइप लगी है, तो उसे डिलेवरी मैन द्वारा बदलवाया गया, ताकि होने वाली किसी अप्रियघटना को टाला जा सके। गोरखपुर इंडियन गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि एलपीजी वितरक के डिलेवरी मैन से ही गैस प्राप्त करें, किसी अन्य अनाधिकृत व्यक्ति से गैस न लें। बुकिंग के बाद गैस रीफ़िल आपके घर पर प्राप्त हो जाएगी। यदि किसी ग्राहक का फोन नंबर अपडेट नहीं है, तो एजेंसी पर आकर अपडेट करा लें, ताकि आपके गैस डिलेवरी को सत्यापित करने में सुविधा मिले। इन सब के आलवा उपभोक्ता एलपीजी लीकेज कि संभावना में तत्काल 1906 नंबर पर काल करे, कंपनी के कार्यकर्ता द्वारा तत्काल समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *