डिवाइडर से टकरायी कार, चालक समेत तीन घायल

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गंभीरपुर प्राथमिक विद्यालय के पास बुधवार की भोर में लगभग चार बजे इलाहाबाद की ओर से आ रही अर्टिका कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे उसमंे सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
चालक विकास प्रजापति 24 वर्ष निवासी मुहिया पार बाजार गोसाई, थाना बिलरियागंज व राजेश प्रजापति 40 वर्ष तथा दीपू कुमार 24 वर्ष निवासी नैनी, थाना एग्रीकल्चर, प्रयागराज कार से इलाहाबाद से बिलरियागंज अपने घर जा रहे थे। भोर में लगभग चार बजे जैसे ही गाड़ी गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंची कि चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर की पुलिस नें सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले गई, जहां राजेश प्रजापति व दीपू कुमार की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं चालक विकास प्रजापति को हल्की चोट होने के कारण उसे छोड़ दिया गया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *