लंदन में पुरस्कृत की गयी फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मेजवा गांव की मूल रूप से रहने वाली फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद शबाना आजमी को लंदन में ‘फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने से उनके पैतृक गांव मेजवा और फूलपुर के लोगो में खुशी का माहौल है।
फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी को यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान और महिला अधिकारों के लिए एक प्रचारक के रूप में सिटी ऑफ लंदन कॉरपोरेशन द्वारा ‘फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। शबाना को यह पुरस्कार 10 मई को लंदन के गिल्ड हॉल में आयोजित एक समारोह में दिया गया। शबाना आजमी को पुरस्कार मिलने पर कैफ़ी आजमी के सेवक गोपाल, निर्मला, आरएन, मनीषा, आदिति, सखावत हुसैन, अकील अहमद एडवोकेट, नवीन चंद अस्थाना एडवोकेट, आशीष यादव एडवोकेट, जितेंद्र हरि पांडेय, जयराम प्रजापति, सीता राम, मोहम्मद नोमान, एलडीएम पवन कुमार मिश्रा, शाह आलम कुरैशी, मोहम्मद उमर, मोहम्मद राजिक खान, राजेश यादव आदि ने बधाई दी है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *