अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व मंत्री, राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव को निर्विरोध विधान परिषद सदस्य चुने जाने के उपरांत प्रथम आगमन को लेकर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। श्री यादव का माल्यार्पण कर लोगों ने जोरदार स्वागत किया, वही आए हुए अतिथियों का क्षेत्रीय विधायक डॉ.संग्राम यादव व ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने पुष्प गुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विधान परिषद सदस्य बलराम यादव ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव को पुनः विधान परिषद सदस्य के रूप में सम्मानित करके सपा मुखिया ने अतरौलिया का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार केवल लूटने और ठगने का कार्य कर रही है, इस बार सभी सीटों पर पीडीए जीत दर्ज करेंगी। वहीं आजमगढ़ लालगंज दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत होगी। विधान परिषद सदस्य शाह आलम गुड्डू जमाली ने कहा कि आजमगढ़ लालगंज दोनों सीटों पर किसी से कोई मुकाबला ही नहीं है, दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत होगी। आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव की जीत पक्की है। इस मौके पर सुभाष चंद्र जायसवाल, जगदीश पांडे, विधायक आलंमबदी, लोकसभा प्रत्याशी दरोगा सरोज, विद्या चौधरी, भीम निषाद, रामदुलार राजभर, अखिलेश यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, कमला यादव, राकेश यादव गुड्डू, हरि प्रसाद दुबे, बेचई सरोज, नफीस अहमद, श्याम बहादुर यादव, प्रमोद यादव, विजय यादव, कन्हैया गौड़, राजेंद्र राम, बाबू राम यादव, नरेंद्र नाथ यादव, राम पलट गुप्ता, शीतला निषाद आदि उपस्थित रहे। संचालन जयप्रकाश यादव ने किया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद