आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मंगलवार को शहर के कलेक्ट्रेट क्षेत्र में नगर पालिका प्रशासन द्वारा बंदरों को पकड़ने का अभियान चला। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि अभी तक चार दिनों में 900 बंदर पकड़े गये हैं और यह अभियान लगातार उनके कार्यकाल में चलेगा।
आजमगढ़ नगर में बंदरों की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाने के लिए नगर पालिका परिषद की तरफ से करीब एक हफ्ता पूर्व अभियान शुरू हुआ था। लेकिन पिंजरों की क्षमता व बनावट पर सवाल खड़े होने पर उसको रोका गया था। लेकिन अब फिर से उसको दोबारा शुरू किया गया है। मंगलवार को आजमगढ़ कलेक्ट्रेट पर बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया गया। इस प्रकार अब तक चार दिनों में 900 बंदरों को पकड़ा गया है। नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर ने बताया कि बंदरों को पकड़ने का अभियान उनके कार्यकाल में लगातार जारी रहेगा। जब तक उनका कार्यकाल रहेगा तब तक वह बंदरों को पकड़ने का अभियान जारी रखेंगे। क्योंकि इससे सबसे ज्यादा तंग शहर की सम्मानित महिलाएं बहने व छोटे-छोटे बच्चे हैं। पुरुष लोग तो घर से बाहर चले जाते हैं लेकिन घर पर महिलाओं व बच्चों बेटियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए यह अभियान चलाया है और केवल लोगों को समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए यह है। किसी दबाव सलाह या अन्य आधार पर नहीं किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि यह समस्या बड़ी थी लेकिन आजमगढ़ शहर में इस पर ध्यान नहीं दिया गया लेकिन अब इस पर गंभीरता से कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार