Chandauli: सकलडीहा ब्लाक पर महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में लिया हिस्सा

शेयर करे

चन्दौली (सृष्टि मीडिया)। सकलडीहा ब्लाक सभागार में बुधवार को नारी शक्ति बन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात से वर्चुवल सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का प्रसारण देखने के लिए बड़ी एलईडी टीवी लगाई गई थी।इस दौरान सैकड़ो महिलाओ व भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री को सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश मे तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने की बात कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओ पर हो रहे अत्याचार पर वहां की सरकार टीएमसी को आड़े हाथों लिया। कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए नारी शक्ति को ज्यादा से ज्यादा अवसर देना है।भाजपा सरकार हर क्षेत्र में महिलाओ को आत्मनिर्भर बना रही है, लेकिन जहां भी विपक्षी गठबंधन की सरकार है, वहां महिलाओ पर अत्याचार हो रहा है।प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओ के स्वरोजगार के लिए बिना गारंटी के लोन मिला। इससे माताए व बहनों को रोजगार मिला।

उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओ से महिलाओ को लाभांवित किया गया। करोड़ो महिला किसानों को किसान सम्मान निधी का लाभ मिल रहा है।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह,बीडीओ केके सिंह,पूर्वी मंडल अध्यक्ष भनु प्रताप सिंह,मंजू राजभर,भगवान दास,पूनम चौहान,मुसाफिर प्रजापति सहित महिला मोर्चा व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं काफी संख्या में मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *