आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय ने लाभार्थी सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को आजमगढ़ नगर मंडल मुहल्ला दलसिंगार और सदावर्ती में लाभार्थियों से सम्पर्क किया।
क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं युवाओं किसानों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई और जरुरतमंदों तक उस लाभ को बिना भेदभाव के पहुंचने का काम किया है। हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता के खाते में पहुंचता है जिससे बिचौलियों का धन्धा बन्द हो गया है। जनता का अपार समर्थन भाजपा को मिल रहा है। भाजपा जन जन के उत्थान का संकल्प लेकर कार्य कर रही है। जन समर्थन से एक बार फिर से मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, मंजुल वर्मा, रमेश सैनी, पूनम सिंह, सुमन सिंह, अलका सिंह, संतोष चौहान, अवनीश चतुर्वेदी ,अजय मौर्या, धर्मवीर चौहान, नीरज सिंह, लड्डू मिश्रा, विशाल श्रीवास्तव चंद्रशेखर सेठ, अमन श्रीवास्तव, अमन गर्ग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार