अधिवक्ता ने लेखपाल पर लगाया जमीनी अभिलेख में हेराफेरी का आरोप

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कप्तानगंज थाना के हिसामुद्दीनपुर गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह का आरोप है कि हल्का लेखपाल द्वारा मेरी जमीन के अभिलेखों में काफी हेरफेर किया गया है जिसकी शिकायत मेरे द्वारा कई बार तहसील के उच्च अधिकारियों से की गई लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि संबंध में मेरे द्वारा हल्का लेखपाल से पूछा गया तो हल्का लेखपाल कुंनर राम मुझसे बदतमीजी से बात किया और गाली गलौज देने लगा। साथ ही मारने की धमकी भी दी जिसकी शिकायत मेरे द्वारा तत्काल उपजिलाधिकारी से की गई। उन्होंने लेखपाल के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। मेरे द्वारा लेखपाल के स्थानांतरण की भी मांग की गई लेकिन उच्चाधिकारियों द्वारा अभी किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं की गई। उपजिलाधिकारी द्वारा मुझे 8 फरवरी का समय दिया गया अगर 12 फरवरी तक हल्का लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई तो मैं तहसील परिसर में आत्महत्या करने को बाध्य होऊंगा। अधिवक्ता का आरोप है कि हल्का लेखपाल कुंनर राम भ्रष्टाचार में लिप्त है बिना रिश्वत लिए वह कोई काम नहीं करता। इस संबंध में उपजिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्या ने बताया कि उक्त प्रकरण की जांच जायेगी। अगर हल्का लेखपाल दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *