आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत मिर्जापुर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलवंत यादव व मिर्जापुर ब्लॉक प्रमुख फिरती देवी ने जनपद प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओ ने जगह जगह स्वागत किया।
भाजपा जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने मिठाई खिलाकर व अंग वस्त्र पहना कर भाजपा परिवार में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलवंत यादव के भाजपा परिवार में शामिल होने के बाद निश्चित रूप से पार्टी को मजबूती मिलेगी। होने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा लालगंज लोक सभा को ज्यादा से ज्यादा वोट के अंतर से जीतने का काम करेगी।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख बलवंत यादव ने कहा कि मैं भाजपा के विचारों से प्रेरित होकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित हो कर हमने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस ऋषिकांत राय, घनश्याम पटेल, मनोज यादव, अजय यादव, शैलेंद्र नाथ, उमेश विश्वकर्मा, विशाल श्रीवास्तव, शैलेश प्रजापति, आशीष अस्थाना आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार