सकलडीहा, चंदौली (सृष्टि मीडिया)। सीओ कार्यालय पर शुक्रवार को उपजा और पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंदों को कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज अरविंद डिसिल द्वारा जरूरत मंदों के लिये कंबल उपलब्ध कराया गया। करीब सौ गरीबों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में सभी को सुक्ष्म जलपान कराया गया।
कंबल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीओ रघुराज ने बताया कि जरूरत मंद गरीबों की सेवा ही सच्ची पूजा है। मानवता से बड़ा को धर्म नही है। पत्रकार संगठन के पहल पर समाजसेवी द्वारा किया गया योगदान सराहनी है। वही उपजा के अध्यक्ष चन्द्रजीत पटेल व संरक्षक आशीष विद्यार्थी ने कहा कि पत्रकार समाज सेवा की भावना से लोगों की मदद के लिये सदैव तत्पर रहता है। वही वरिष्ठ पत्रकार सरवन राय शीध्र ही उपजा के बैनर तले नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा कैंप शिविर लगाने की बात कही।
अंत में सौ जरूरत मंद गरीबों को सुक्ष्म जलपान के साथ कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह, समाजसेवी अरविंद डिसिल, सुमीत विक्की, सरवन राय, अमित कुमार, पुनवासी यादव, सत्यनारायण प्रसाद, अनिल सेठ, ज्ञानेन्द्र सिंह, अलीम हाशमी, अजय सिंह राजपूत, चन्द्रशेखर राय, उदयभान यादव, संजय पाल सहित अन्य रहे। धन्यवाद ज्ञापन अरविंद पटवा ने किया।
अलीम हाशमी की रिपोर्ट