निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सैय्यद सेराज आजमी को उप्र राज्य हज कमेटी में कोडिनेटर आजमगढ़ के पद पर मनोनीत किया गया। हज कमेटी के अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहसिन राजा द्वारा सैय्यद सेराज आजमी को मनोनयन पत्र दिया गया। जानकारी मिलने से समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई निजामाबाद कस्बे के मूल निवासी सेराज अहमद भारतीय जनता पार्टी में एक दशक से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी रहे हैं। उनके मनोनीत होने से निजामाबाद विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी कि लहर दौड़ पड़ी और लोगों ने मिष्ठान वितरण किया इस अवसर हाजी अनवर फिरोज शेख खालिक़ शेख़, रिज़वान अहमद, मिन्हाज आहमद शहाबुद्दीन अंसारी, इरफान, नदीम, सलमान, विवेक, नरेश आदि मौजूद रहे हैं।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र