98 की सापेक्ष महज आठ शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम आजाद भगत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस समाधान में तहसील क्षेत्र से आए लोगों ने 46 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। इसमंे 28 राजस्व, 6 विकास, 4 विद्युत, 2 नगर पंचायत, 2 अन्य प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिसमें विद्युत विभाग के 2 शिकायती पत्रों का अधिकारियों द्वारा निस्तारण कर दिया गया। शेष को उपस्थित कर्मचारियों तथा अधिकारियों को सुपुर्द करके इसके शीघ्र निस्तारित किए जाने का एसडीम द्वारा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र नारायण त्रिपाठी, तहसीलदार अरुण वर्मा, नायब तहसीलदार हरिशंकर प्रसाद दूबे, एसडीओ विद्युत विभाग अम्बर यादव व गुलाब, बीडीओ आलोक सिंह, अधिशाषी आधिकारी नगर पंचायत लालगंज सूर्यनाथ सरोज, नहर विभाग के अभियन्ता व तहसील क्षेत्र के समस्त थाने के एसआई मौजूद रहे।
फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम श्याम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को फूलपुर तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 52 मामले आए जिसमें सिर्फ 6 मामलों का निस्तारण तत्काल हो सका। समाधान दिवस में 16 मामले पुलिस के 3 मामले विद्युत बिभाग, एक मामला लोकनिर्माण, एक नहर बिभाग और 25 मामले राजस्व के आये। शारदा सहायक खण्ड 32 से कतरा कोटिया के लिए माइनर की साफ सफाई न होने को लेकर गांव के राम प्रसाद चौहान ने प्रार्थना पत्र तहसील दिवस में दिया। इस अवसर पर तहसीलदार चमन सिंह, बीडीओ पवई बाबूराम पाल एवं फूलपुर की बिमला चौधरी, एसडीओ विद्युत विभाग विनोद कुमार यादव, एडीओ समाज कल्याण अधिकारी गौरव यादव, राजेश पांडेय, कुलदीप, अरविंद यादव, कानूनगो अशोक सिंह, वासुदेव, इंदु दुबे आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद/मुन्ना पाण्डेय

;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *